लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति पच्चीसवीं राष्ट्रीय कला स्पर्धा एवं प्रदर्शनी

पच्चीसवीं राष्ट्रीय कला स्पर्धा एवं प्रदर्शनी

What
When Jun 28, 2011
from 04:05 PM to 04:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अक्टूबर में प्रविष्टियां आमंत्रित

    रायपुर, 28 जून 2011

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर द्वारा आगामी अक्टूबर माह में नागपुर में 25 वीं राष्ट्रीय कला स्पर्धा एवं प्रदर्शनी - 2011 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पेन्टिग, मूर्तिशिल्प और ग्राफिक्स/ड्राईंग के युवा तथा व्यावसायिक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी है। स्पर्धा में शामिल होने के इच्छुक कलाकार अपनी कलाकृतियों की ट्रांस्परेन्सीस अथवा छायाचित्र पूर्व परीक्षण के लिए 'निदेशक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर' को अपने स्वेच्छा से प्रास्पेक्टस के साथ 30 जून 2011 तक भेज सकते हैं। पूर्व परीक्षण में चयनित कलाकृतियों की मूल कलाकृति 23 अगस्त 2011 के पूर्व अंतिम परीक्षण के लिए भेजा जाना होगा। कला प्रदर्शनी का आयोजन दो अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के कार्यालय परिसर में किया जाएगा।
    दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा विजुअल आर्ट (दृककला) के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विगत 24 सालों से कला स्पर्धा एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह स्पर्धा दो श्रेणियों  व्यावसायिक तथा युवा कलाकार श्रेणी में विभाजित कर आयोजित की जाती है। इसमें भाग लेने के लिए प्रवेश-पत्र विवरण पत्रिका कार्यालय निदेशक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, 56/1 आमडार निवास के सामने सिविल लाईन्स नागपुर-440001 में उपलब्ध है। प्रवेश-पत्र इस संस्था की वेबसाईट www.sczcc.gov.in से भी डाऊनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय कला स्पर्धा के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने दूरभाष क्रमांक-0712-2562974, 2565107 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इस कार्यालय का फैक्स नम्बर 0712-2560966 है।
    उल्लेखनीय है कि दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर एक स्वायत्तशासी संस्था है, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। इस केन्द्र के कार्यक्षेत्र कर्नाटक, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य आते हैं। देश में इसी तरह के सात केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों की स्थापना भारतीय संस्कृति के विविध रूपों ग्रामीण कला,आदिवासी कला,लोक कला, ललित कला,संगीत,नाटक, दृक कला,साहित्य आदि के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से की गई है।

     क्रमांक-1437/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031