देवरबीजा में पर्यटन विकास के लिए 15 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 05 जुलाई 2011
पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा प्राचीन गणेश मंदिर के लिए प्रसिध्द दुर्ग जिले के देवरबीजा में पर्यटन विकास के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। देवरबीजा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आठ लाख रूपए, बस स्टैण्ड देवरबीजा से गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण के लिए दो लाख रूपए, गणेश मंदिर के सामने स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण् के लिए चार लाख रूपए तथा मंदिर परिसर में पेयजल पाइप लाइन विस्तार के लिए एक लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

