लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति छत्तीसगढ़ में विवेकानंद प्रबुद्ध विश्व संस्थान स्थापित होगा

छत्तीसगढ़ में विवेकानंद प्रबुद्ध विश्व संस्थान स्थापित होगा

What
When Jul 09, 2010
from 01:55 PM to 01:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

संस्कृति मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

रायपुर 09 जुलाई 2010

स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन के प्रचार-प्रसार के लिए  प्रदेश में स्वामी विवेकानंद प्रबुद्ध विश्व संस्थान स्थापित किया जा रहा है। इस संबंध में संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में गत दिवस मंत्रालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस संबंध में ट्रस्ट का गठन करने के लिए नियम का संशोधित प्रारूप प्रस्तुत किया गया। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रबुद्ध विश्व संस्थान का  उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर आधारित एक शैक्षणिक और अनुसंधान केन्द्र की स्थापना करना है जिसमें भारतीय दर्शन, संस्कृति पर अध्ययन और सभी धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन आदि किया जाएगा। इस संस्थान के जरिए स्वामी जी के विचारों को विश्व स्तर पर प्रसारित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय इकाईयों की स्थापना की जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस विश्व संस्थान के तहत देश-विदेश के प्रबुद्धगण और विशेषज्ञ आमंत्रित किए जांएगे।

1666-090710

बैठक में इस संबंध में ट्रस्ट के गठन के लिए नियम का संशोधित प्रारूप प्रस्तुत किया गया जिस पर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। यह ट्रस्ट पन्द्रह सदस्यीय होगा जिसमें आठ शासकीय और सात अशासकीय सदस्य मनोनीत किए जा सकेंगे। ट्रस्ट के कार्य संचालन के लिए कार्यपालिक समिति, अध्ययन समिति गठित की जाएगी। नियमों को अंतिम रूप देने के लिए अगले 15 दिनों में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। संस्कृति विभाग स्वामी विवेकानंद प्रबुद्ध विश्व संस्थान का प्रशासनिक विभाग होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सरजियस मिंज, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री एम.के.राऊत, सचिव संस्कृति श्री सुब्रत साहू, सचिव स्कूल शिक्षा श्री आर.पी.मंडल, आयुक्त संस्कृति श्री राजीव श्रीवास्तव, संचालक जनसंपर्क श्री उमेश द्विवेदी, स्वामी सत्यारूपानंद, विवेकानंद आश्रम, श्री ओ.पी.वर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
क्रमांक-1666/हर्षा



 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031