संस्कृति मंत्री ने रामनवमी पर जनता की खुशहाली की कामना की
रायपुर, 11 अप्रैल 2011
संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की जनता को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना की है। श्री अग्रवाल ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र का आदर्श जीवन पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। हम छत्तीसगढ़वासी अत्यन्त सौभाग्यशाली हैं कि पौराणिक कथाओं के अनुसार यह पावन धरती भगवान श्रीराम चन्द्र का ननिहाल था। संस्कृति मंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता के लिए सुख समृध्दि की कामना की है।

