संस्कृति मंत्री शामिल हुए ईद मिलन समारोह में
रायपुर 31 अगस्त 2011

प्रदेश के संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज ईद-उल-फितर त्यौहार पर राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां पर मुस्लिम समाज के नागरिकों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर, श्री धर्मेन्द्र तिवारी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
क्रमांक-2536/राजेश

