दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में छत्तीसगढ़ से चार सदस्य नामांकित
रायपुर 06 नवम्बर 2010
राज्य सरकार के संस्कृति विभाग ने दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के लिए छत्तीसगढ़ से चार अशासकीय सदस्यों का नामांकन किया है। विभाग द्वारा शास्त्रीय संगीत में रायपुर के पंडित रविशंकर व्यास, लोक वाद्य विशेषज्ञ के रूप में कोरबा (बाल्को नगर) के श्री नागेश ठाकुर, नाट्य विधा में रायपुर के श्री अनिल कालेले और कला विशेषज्ञ तथा संगीतकार के रूप में बिलासपुर के श्री मनीष दत्त को इस सांस्कृतिक केन्द्र में अशासकीय सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।

