महाकवि कालीदास पर गोष्ठी कल
रायपुर, 17 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम एवं शासकीय दूधाधारी श्रीवैष्णव संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कल 18 नवम्बर को राजधानी रायपुर में महाकवि कालीदास पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई है। यह गोष्ठी शासकीय दूधाधारी श्रीवैष्णव संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के सभागार में अपरान्ह तीन बजे शुरू होगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम के अध्यक्ष डॉ.गणेश कौशिक ने संस्कृत भाषा के विध्दानों और बुध्दिजीवियों से इस गोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।
क्रमांक-3707/राजेश

