छत्तीसगढ़ होगा पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह : सीएनबीसी आवाज ट्रेवल अवार्ड्स 2011 में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल
रायपुर, 17 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ भविष्य में पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह होगी। छत्तीसगढ़ को अपने विहंगम प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, स्मारकों और आदिवासीमिश्रित पारंपरिक समृध्द संस्कृति धरोहरों पर गर्व है। समुद्री किनारों को छोड़कर हमारे पास पर्यटन के लिए सब कुछ है। भारत का सबसे बड़ा झरना (बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात), दक्षिण अमेरिका के अमेजोन के बाद दूसरे सबसे घने जंगल, 3 राष्ट्रीय वन्य पार्क और 13 वन्य जीवन अभयारण्यों सहित अनेकों दर्शनीय स्थल है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों से सम्पन्न राज्य है। श्री अग्रवाल आजनई दिल्ली के ताज होटल में आयोजितसीएनबीसी आवाजट्रैवेल अवार्ड्स2011 समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय, देश के विभिन्न राज्यों से आये पर्यटन मंत्रियों सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गयी।
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन क्षेत्र की अहम भूमिका है। इस क्षेत्र ने बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। ऐसे में हमें लगता है कि देश में नये पर्यटन केन्द्र विकसित करने जरूरी पहल की जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारत के प्रमुख पर्यटन राज्य के रूप में उभरने की असीमित क्षमता है। छत्तीसगढ़ में बहुत कम समय में हमने पर्यटकों के लिए राजमार्ग, सराय (मोटेल) जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की हैं। राज्य में जल्द से जल्द अपना कॉल सेंटर और नई वेबसाइट शुरू शुरू करने की कार्रवाई चल रही है। जिससे बेहतर संवाद के साथ पर्यटकों का अनुभव बेहतर हो सके। श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य में एक नये पर्यटन मास्टर प्लान के लिए आशय पत्र (ईओआई)जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पर्यटन विकास के लिए किए गए नये उपायों के कारण भविष्य में छत्तीसगढ़ को सबसे पसंदीदा स्थान का दर्जा पाते हुए हम देखेंगे।

क्रमांक-3727/राजेश