लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति मंगलवार से रायपुर में रहेगी उत्तर पूर्वी राज्यों के लोक नृत्यों की धूम

मंगलवार से रायपुर में रहेगी उत्तर पूर्वी राज्यों के लोक नृत्यों की धूम

What
When Nov 20, 2011
from 06:45 PM to 06:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आठ राज्यों के 250 लोक कलाकारों की प्रस्तुति

    रायपुर 20 नवम्बर 2011

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर में 22 नवम्बर से उत्तर पूर्वी राज्यों के लोक नृत्यों पर आधारित तीन दिवसीय 'ऑक्टेव महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां महंत घासीदास संग्रहालय परिसर के सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस तीन दिवसीय आयोजन की जानकारी दी है।3754-201111
    श्री अग्रवाल ने बताया कि 22 से 24 नवम्बर तक आयोजित समारोह में देश के उत्तर पूर्वी राज्यों अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा लोक नृत्यों की प्रस्तुति संबंधित राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इस महोत्सव में इन राज्यों के 250 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं। महोत्सव के दौरान ईराप नृत्य (अरूणाचल प्रदेश), पोनुंग नृत्य (अरूणाचल प्रदेश), बिहू नृत्य (असम), ढाल थुंगरी नृत्य (असम), लाई हरोबा नृत्य (मणिपुर), ढोल/पुंग चोलम नृत्य (मणिपुर), थांगटा नृत्य (मणिपुर), वांगला नृत्य (मेघालय), का शाद मसतिह नृत्य (मेघालय), चेराव नृत्य (मिजोरम), रोयना नृत्य (नागालैंड), मुंग्यंता कृषि नृत्य (नागालैंड), सिंघी छाग नृत्य (सिक्किम), चॉडी नृत्य (सिक्किम), होजागिरी नृत्य (त्रिपुरा), बिजू नृत्य (त्रिपुरा), ताटी नृत्य (नागालैंड), चान्टींग नृत्य (सिक्किम) की प्रस्तुति होगी। लोक महोत्सव 22 से 24 नवम्बर तक स्थानीय पुलिस मैदान में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के कार्यक्रम तीनों दिन शाम सात बजे शुरू हो जाएंगे।
    पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऑक्टेव महोत्सव 2011 का आयोजन छत्तीसगढ़ के कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस समारोह में एक ओर कलाप्रेमियों को उत्तर पूर्वी राज्यों की लोककला की झलक देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोक कलाकारों को नृत्य कला सीखने को मिलेगी।
22 नवम्बर को शाम साढ़े छह बजे होगा शुभारंभ
    श्री अग्रवाल ने बताया कि ऑक्टेव महोत्सव का शुभारंभ 22 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे होगा। शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री श्री संजय देवतले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

क्रमांक- 3754/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031