लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय चित्रकला शिविर शुरू

प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय चित्रकला शिविर शुरू

What
When Feb 02, 2010
from 06:45 PM to 06:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आठ फरवरी तक होगा चित्रकला शिविर का आयोजन

 

    रायपुर, 02 फरवरी 2010
3852-020210
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद आज पहली बार ललित कला अकादमी नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति और पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय चित्रकला शिविर शुरू हुआ। आठ फरवरी तक चलने वाला यह शिविर राजकुमार कॉलेज रायपुर के जशपुर हाल में आयोजित की गई है। शिविर में जयपुर (राजस्थान), बड़ोदरा (गुजरात), पटना (बिहार), चेन्नई (तमिलनाडु), गुड़गांव (हरियाणा), हैदराबाद (आंध्रप्रदेश), नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त चित्रकार भाग ले रहे हैं।
    राष्ट्रीय चित्रकला शिविर का शुभारंभ राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की छायाचित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार चित्रकला पर केन्द्रित एक राष्ट्रीय शिविर का आयोजन की जा रही है। यह शिविर ललित कलाओं को गति प्रदान करने और छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कला को सीखने के लिए पूरे समर्पण का भाव होना चाहिए। कला के लिए पूरी जिन्दगी कम पड़ जाती है। इससे पूर्व श्री विश्वरंजन ने विभिन्न प्रदेशों से आए चित्रकारों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। संस्कृति और पुरातत्व विभाग के आयुक्त श्री राजीव श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर ललित कला अकादमी नई दिल्ली के सहायक सचिव श्री विनोद अग्रवाल, राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त चित्रकार उपस्थित थे।

चन्द्राकर

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031