महामाया प्रवेश द्वार के लिए 10.06 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 28 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द धार्मिक पर्यटन स्थल रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इस प्रवेश द्वार का नाम महामाया प्रवेश द्वार होगा। पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा प्रवेश द्वार के लिए दस लाख छह हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत रतनपुर को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
क्र्रमांक-3869/राजेश

