लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत- मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत- मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल

What
When Nov 28, 2011
from 06:20 PM to 06:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

धीवर समाज के अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए संस्कृति मंत्री

 रायपुर, 28 नवम्बर 2011

प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल कल नगरपालिका सामुदायिक भवन में धमतरी में आयोजित अखिल भारतीय धीवर समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। 3873-28.11.11उन्होंने समाज को आगे बढ़ने के लिए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए गरीब बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम, गरीबों का इलाज और गरीब परिवार के लड़की की शादी का इंतजाम जरूरी है। राज्य सरकार ये  तीनों कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन के लिए समाज के जागरूकता की सराहना की और इसके सफल आयोजन के लिए लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इसके पहले श्री अग्रवाल ने नवनिर्मित शीतला मंदिर का लोकार्पण किया एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
    वरिष्ठ नेता श्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि समाज की संस्कृति और परम्परा को बनाए रखने के लिए युवक-युवती परिचय सम्मेलन जैसे कार्य काफी सराहनीय हैं। लोकसभा सांसद श्री चन्दूलाल साहू ने कहा कि जब परिवार एवं समाज का विकास होगा तभी प्रदेश एवं देश का विकास हो सकता है। स्वागत भाषण समाज के संरक्षक श्री विष्णु प्रसाद हिरवानी ने दिया। परिचय सम्मेलन में प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, महासमुन्द, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर जिले सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। परिचय सम्मेलन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री श्री कृपाराम साहू, नगरपालिका परिषद् धमतरी के अध्यक्ष डॉ0एन0पी0गुप्ता, धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत मटियारा, आयोजन समिति के श्री परमेश्वर फूटान, श्री बसंत तारक, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपिन साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

क्रमांक-3873/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031