संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने किया 'संस्कारों की धरा' पुस्तक का विमोचन
रायपुर 27 फरवरी 2010

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डॉ. प्रहलाद राय की पुस्तक 'संस्कारों की धरा' का विमोचन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर नई पुस्तक के लिए डॉ. राय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि वे स्वयं के संसाधनों से साहित्य के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
पं.दीनदयाल उपाध्याय मानव अध्ययन शोधपीठ के अध्यक्ष श्री रामशंकर अग्निहोत्री ,बख्शी सृजनपीठ के अध्यक्ष श्री बबन मिश्र ने इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्य के विकास के लिए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। उन्होने डॉ. प्रहलाद राय की रचनाओं की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला । इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ साहित्यकार भी उपस्थित थे।

क्रमांक 4192/राजेश