हरिद्वार कुंभ में सजेगा छत्तीसगढ़ का मंडप
रायपुर 5 मार्च 2010
प्रसिध्द तीर्थ नगरी हरिद्वार में चल रहे हरिद्वार कुंभ-2010 में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल भी अपना मंडप सजाने जा रहा है। इस मंडप में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन आकर्षणों की जानकारी दी जाएगी। मंडप में छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों से संबंधित फ्लेक्स और फोटोग्राफ्स लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। हरिद्वार कुंभ में छत्तीसगढ़ का यह मंडप बारह मार्च से चौदह अप्रैल तक लगाया जाएगा।
क्रमांक 4268/राजेश

