संस्कृति मंत्री शामिल हुए नवचंडी महायज्ञ में
श्री महावीर गौशाला में नवरात्रि के प्रथम दिन महायज्ञ आयोजित
रायपुर, 04 अप्रैल 2011

संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज यहां श्री महावीर गौशाला मौदहापारा में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित नवचंडी महायज्ञ एवं महामृत्युजुंय महायज्ञ में शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने महायज्ञ के
शुरू होने के पूर्व ध्वजारोहण कर गौरी गणेश, गौ माता, सप्तग्रह, चौसठ योगिनी, वास्तुमंडल, क्षेत्रपाल, नवग्रह मंडल, श्रीचक्र मंडल और श्री श्याम सदाशिव मंडल की पूजा-अर्चना की। संस्कृति मंत्री के साथ उनके पिता श्री रामजी लाल अग्रवाल तथा माता श्रीमती पिस्तादेवी अग्रवाल भी पूजा-पाठ में शामिल हुए। पंडित स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ बिलासपुर के पावन सानिध्य में नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।

