लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति माना-तूता पिकनिक स्पॉट में खेल उद्यान भी बनेगा

माना-तूता पिकनिक स्पॉट में खेल उद्यान भी बनेगा

What
When Dec 26, 2010
from 08:30 PM to 08:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने स्थल निरीक्षण कर दिए अधिकारियों को निर्देश

रायपुर, 26 दिसम्बर 2010
5359-261210
   राजधानी रायपुर के नजदीक माना-तूता पिकनिक स्पॉट में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल उद्यान भी विकसित किया जाएगा। इस उद्यान में बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस पिकनिक स्पॉट की प्रगति के निरीक्षण भ्रमण में अधिकारियों नए उद्यान निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने पुरखौती मुक्तांगन और ग्राम केन्द्री के पास बने पर्यटन मोटल का भी अवलोकन किया।
    श्री अग्रवाल ने पुरखौती मुक्तांगन में ध्वनि और प्रकाश संयोजन पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन को शुरू करने तथा बैगा चौक से लेकर माड़िया पथ होते हुए कृत्रिम जल प्रपात तक लेण्डस्केपिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा हाट और कृत्रिम जल प्रपात के नजदीक बच्चों के लिए खेल उद्यान बनाने के निर्देश दिए। इस जगह पर भी झूले और फिसल पट्टी बनायी जाएगी। पर्यटन मंत्री ने माड़िया पाथवे पर लगी मूर्तियों को आकर्षक बनाने के लिए मूर्तियों के ऊपर प्रकाश की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। श्री अग्रवाल ने ग्राम केन्द्री के पास मोटल परिसर में वाटर स्पोर्टस विकसित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री तपेश झा सहित पर्यटन और संस्कृति विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक-5359/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031