लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति प्रशिक्षण शिविर 'आकार' 11 मई से

प्रशिक्षण शिविर 'आकार' 11 मई से

What
When May 02, 2011
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 02 मई 2011

पारंपरिक शिल्प और कला के प्रति लोगों में रूचि पैदा करने के उद्देश्य से राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा हर साल राजधानी रायपुर और बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर 'आकार' का आयोजन किया जाता है। राजधानी रायपुर में 'आकार' प्रशिक्षण शिविर इस साल बुधवार 11 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेगा। शिविर यहां महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 7.00 से 10.00 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 5.00 से 8.00 बजे तक रहेगी। शिविर के लिए आवेदन पत्र 3 मई से 10 मई तक कार्यालयीन समय में कार्यालय संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र 10 मई की शाम साढ़े पांच बजे तक जमा किये जा सकते हैं।
    संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया है कि विभाग द्वारा विगत दस वर्षों से गर्मी के मौसम में राजधानी रायपुर में पारंपरिक शिल्प एवं विविध कला का प्रशिक्षण देने शिविर 'आकार' का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह बिलासपुर में भी विगत तीन-चार सालों से इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में 11 मई से शुरू हो रहे 'आकार' में छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द शिल्पकला के साथ-साथ अन्य राज्यों की शिल्पकला जिनमें जूट शिल्प, ढोकरा शिल्प, मृदा शिल्प, मधुबनी चित्रांकन, रजवार भित्ति चित्र, पेंटिंग चित्रकला, पट चित्र, बोनसाई कला, क्ले वर्क आर्ट, ड्राई फ्लावर, गोदना पेंटिंग, काष्ठ शिल्प तथा लोकनृत्य और लोक संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस साल के 'आकार' में संगीत को एक पृथक विधा के रूप में शामिल कर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। संगीत का प्रशिक्षण रायपुर के प्रसिध्द संगीतज्ञ डॉ. श्रीराम मूर्ति देंगे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की घोषणा के अनुरूप इस वर्ष से  अम्बिकापुर और कोरबा में प्रशिक्षण शिविर 'आकार' का आयोजन किये जाने की तैयारी चल रही है।

क्रमांक- 543 /राजेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031