राजिम कुंभ मेला अधिकारी और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त
रायपुर, 22 जनवरी 2011
राज्य सरकार ने रायपुर जिले में महानदी सोढूर और पैरी नदियों के पवित्र संगम पर माघ पूर्णिमा से शुरू होने वाले राजिम कुंभ मेला 2011 के लिए मेला अधिकारी और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्त कर दी है। राजिम कुंभ अधिनियम 2006 के तहत प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने यहां मंत्रालय से इस महीने की 11 तारीख को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रायपुर के अपर कलेक्टर श्री रमेश शर्मा को मुख्य मेला अधिकारी और रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार सक्सेना को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक पखवाडे क़ा राजिम कुंभ माघ पूर्णिमा पर आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा।

