लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति छत्तीसगढ़ के तीन आदिवासी शिल्पकारों को केरल में मिलेगा पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के तीन आदिवासी शिल्पकारों को केरल में मिलेगा पुरस्कार

What
When Feb 08, 2011
from 06:55 PM to 06:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

केरल ललित कला अकादमी ने किया चयन

छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द रजवार चित्रकार स्वर्गीय सोनाबाई के नाम पर भी केरल ललित कला अकादमी ने की पुरस्कार की स्थापना

    रायपुर, 08 फरवरी 2011

     छत्तीसगढ़ के तीन प्रसिध्द आदिवासी लोक-शिल्पकारों को केरल ललित कला अकादमी द्वारा देश के तीन सुप्रसिध्द शिल्पियों के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चुना गया है। अकादमी द्वारा आदिवासी बहुल नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल निवासी मुरिया जनजाति के शिल्पकार श्री पंडीराम मंडावी को जे. स्वामीनाथन पुरस्कार, रायगढ़ जिले के ग्राम एकताल निवासी बेलमेटल मूर्तिकार श्री शंकर लाल झारा को जनगढ़ सिंह श्याम पुरस्कार और सरगुजा जिले के ग्राम पुहपुटरा निवासी सुंदरी बाई रजवार को भित्ती चित्रकला के लिए सोना बाई रजवार पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए राज्य के तीनों प्रमुख शिल्पकारों के चयन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
    पुरस्कार वितरण समारोह इस महीने की 13 तरीख को एर्नाकुलम स्थित केरल ललित कला अकादमी के कला केन्द्र भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां केरल सरकार के शिक्षा और संस्कृति मंत्री उन्हें इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के चयन की यह जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन को केरल ललित कला अकादमी के सचिव श्री सत्यपाल ने पत्र के जरिए दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को सूचित किया है कि चयनित शिल्पकारों को एक लाख रूपए की सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि केरल ललित कला अकादमी द्वारा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की प्रसिध्द भित्ती चित्रकार स्वर्गीय श्रीमती सोना बाई रजवार के नाम पर और मध्यप्रदेश के नर्मदाघाटी क्षेत्र के गोंड समुदाय के भित्ती चित्रकार स्वर्गीय श्री जनगढ़ सिंह श्याम के नाम पर पहली बार इन पुरस्कारों की स्थापना की गयी है। छत्तीसगढ़ की स्वर्गीय श्रीमती सोना बाई को रजवार समुदाय में प्रचलित भित्ती चित्रकला के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है, वहीं स्वर्गीय श्री जनगढ़ सिंह श्याम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1986 में  शिखर सम्मान से विभूषित किए जा चुके हैं। इसी तरह स्वर्गीय श्री जे. स्वामीनाथन देश के ख्याति प्राप्त चित्रकार और लोककला विशेष थे, जो कई पुरस्कारों से सम्मानित होकर भारत भवन भोपाल में निदेशक भी रह चुके थे।

क्रमांक- 6146/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031