कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रम
रायपुर, 6 मई 2011
सुप्रसिध्द कवि श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती पर कल सात मई को संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम यहां महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में शाम सात बजे शुरू होगा।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कविवर श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचनाओं पर गायन की प्रस्तुति होगी। उनकी रचनाओं पर आधारित नाटक 'कलाकार की कहानी' का मंचन भी इस अवसर पर किया जाएगा। राजधानी रायपुर के रंगकर्मी श्री हेमंत वैष्णव ने इस नाटक का निर्देशन किया है।

