राजिम कुंभ मेला 2011 : पुण्य स्नान के लिए चार तिथियां
धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा जनता से त्रिवेणी संगम पर पुण्य स्नान का लाभ लेने का आग्रह
रायपुर, 17 फरवरी 2011
महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के संगम पर राजिम में आयोजित राजिम कुंभ मेले के दौरान माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक श्रध्दालुओं के पुण्य स्नान के लिए चार तिथियां घोषित की गयी है। इनमें 18 फरवरी माघ पूर्णिमा, 25 फरवरी जानकी जयंती, 28 फरवरी विजया एकादशी तथा दो मार्च महाशिवरात्रि शामिल हैं। पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की जनता से इन तिथियों में त्रिवेणी संगम पर पुण्य स्नान का लाभ लेने का आग्रह किया है।

