बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन पन्द्रह दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश
संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक
रायपुर 03 मई, 2010

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां राजधानी रायपुर में प्रस्तावित बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान का निर्माण शुरू करने के लिए संस्कृति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर संस्थान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त संस्कृति श्री राजीव श्रीवास्तव और प्रमुख अभियंता लोक निर्माण्ा विभाग श्री पी.के.जनवदे सहित इन विभागों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
अधिकारियों ने बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रदर्शन, विकास, प्रचार- प्रसार, संकलन के साथ साथ लोक कला की विभिन्न विधाओं की कार्यशाला आयोजन से संबंधित केन्द्र बनेगा। इसके अंतर्गत साहित्य परिषद, अकादमी कला परिषद, नृत्य केन्द्र और ग्रंथालय आदि इकाईयां कार्य करेगी। बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान का निर्माण राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में प्रस्तावित है । इसके लिए जमीन भी आबंटित हो गई है।संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को संस्थान की परिकल्पना के अनुरूप सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का समावेश परियोजना रिपोर्ट में करने के निर्देश दिए। उन्होने संस्थान के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में पार्किंग व्यवस्था, ऑडिटोरियम और भवन के बाहरी आवरण की सुसज्जा की कार्य योजना को शामिल करने के निर्देश भी दिए।

क्रमांक 629/ राजेश