लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पर्यटन/संस्कृति राजिम कुंभ महापर्व 2011 : विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों और विधायकों ने प्राप्त किया साधु-संतों का आशीर्वाद

राजिम कुंभ महापर्व 2011 : विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों और विधायकों ने प्राप्त किया साधु-संतों का आशीर्वाद

What
When Mar 01, 2011
from 01:25 PM to 01:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

   रायपुर, 01 मार्च 2011

6393-010311

 राजिम के त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कुंभ महापर्व में कल सोमवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक सहित प्रदेष शासन अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों और विधायकों में संत समागम में शामिल होकर साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। संगम तट पर बने मुख्य मंच के कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों ने कुलेश्वर मंदिर के नजदीक बनी साधु-संतों की कुटियों में पहुंच कर दर्शन लाभ लिया।6393-2-010311
    विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यगण प्रदेश की सुख-शांति और समृध्दि के लिए भगवान राजीव लोचन और साधु-संतों के दर्शन के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। राजिम के त्रिवेणी संगम का दर्जा प्रयागराज के समान है। इस पवित्र संगम पर कुंभ परम्परा की शुरूआत छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। राजिम कुंभ में आयोजित संत-समागम में देश भर से आए साधु-संतों के आशीर्वाद से हमें गरीबों की और अधिक सेवा करने प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सबसे बड़ा दायित्व आम जनता की भलाई के लिए कार्य करना होता है। इस कार्य में साधु-संतों द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जाता है। प्रजातंत्र में प्रतिपक्ष का अपना अलग महत्व होता है। सरकार में शामिल जन-प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों को पूर्ण करने में प्रतिपक्ष द्वारा सहयोग दिया जाता है। इसी प्रकार जनता को मूल संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य साधु-संतों द्वारा किया जाता है। श्री कौशिक ने कहा कि आम जनता के हित में कार्य करना छत्तीसगढ़ विधानसभा की परम्परा है। राजिम कुंभ में पधारे साधु-संतों के आशीर्वाद से हम सब मिलकर प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य करते रहेंगे।
    धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृहमोहन अग्रवाल ने कहा कि साधु-संतों की उपस्थिति से राजिम में वर्ष होने वाला कुंभ सार्थक हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव,गरीबों और किसानों के हित में कार्य करते हुए अपने राजधर्म का पालन कर रही है। यह आम जनता के सहयोग से संभव हो सका है। विधायक श्री धरमजीत सिंह ने राजिम में कुंभ परम्परा की शुरूआत करने पर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुंभ के माध्यम से साधु-संतों के चरण छत्तीसगढ़ की धरती पर पड़े हैं। राजिम कुंभ हमारी धार्मिक आस्था का केन्द्र बन गया है। राजिम कुंभ के सफल आयोजन में हम सबका सहयोग रहता है। कुंभ की व्यवस्थाओं में कहीं कोई कमी दिखाई देती है, तो हम शासन का ध्यान आकृष्ट कराकर अपने राजधर्म का पालन करते हैं, ताकि सभी व्यवस्थाएं ठीक हो सकें। अग्नि पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री रामकृष्णानंद जी महाराज, चम्पारण प्राकटय आचार्य श्री द्वारकेशलाल का भी आशीर्वाद जनता को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजगुरू महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद सहित अन्य साधु-संतों की पावन उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री ननकी राम कंवर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचन्द यादव, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी संसदीय सचिव सर्वश्री विजय बघेल, श्री भैयालाल रजवाड़े, श्री कोमल जंघेल सहित अनेक विधायक उपस्थित थे।
क्रमांक-6393/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031