राजिम कुंभ मेले का समापन समारोह आज
रायपुर, 01 मार्च 2011
छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिध्द तीर्थ नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम पर माघ पूर्णिमा 18 फरवरी से आयोजित पन्द्रह दिवसीय राजिम कुंभ मेला 2011 का समापन कल 2 मार्च को महाषिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा। समापन समारोह शाम सात बजे राजिम के त्रिवेणी संगम के तट पर बने मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित किया गया है। महाप्रभु वल्लभाचार्यजी प्राकटय बैठक जी पीठाधीष्वर प.पू. द्वारकेषलालजी के सानिध्य में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री षेखर दत्त होंगे। पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, लोकसभा सांसदद्वय श्री रमेष बैस, श्री चन्दूलाल साहू, संसदीय सचिव श्री युध्दवीर सिंह जूदेव, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ला, पामगढ़ विधायक श्री रामसुंदर दास और कुरूद विघायक श्री लेखराम साहू समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूर्व षिक्षा मंत्री श्री अजय चंद्राकर, पूर्व सांसद श्री संत पवन दीवान, छत्तीसगढ़ राज्य गृह भंडारण निगम के अध्यक्ष श्री अषोक बजाज, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत राजिम के अध्यक्ष श्री संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष श्रीमती अंजना महाड़िक, नगर पालिका गोबरा नवापारा की अध्यक्ष श्रीमती देहुती साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू, जनपद पंचायत अभनपुर के अध्यक्ष श्री गिरिजा साहू और जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री माधव सिंह ध्रुव तथा साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति भी समारोह में रहेगी।

क्रमांक-6404/पवन