सफर मुक्ताकाश : 'अंधेर नगरी चौपट राजा' का मंचन आज
श्री हेमदास कुर्रे और साथियों द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति भी
राज्य शासन के संस्कृति विभाग के सफर मुक्ताकाश कार्यक्रम में कल 12 मार्च को भारतेन्दु हरिश्चन्द द्वारा लिखित नाटक 'अंधेर नगरी चौपट राजा' का मंचन भारतीय जन-नाटय संघ (इप्टा) डोंगरगढ़ के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यह नाटक स्थानीय महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर शाम सात बजे शुरू होगा। इस नाटक के निर्देशक श्री राधेश्याम तराणे हैं। संगीत श्री मनोज गुप्ता ने दिया है। नाटक के पूर्व इसी मंच पर श्री हेमदास कुर्रे रायपुर अपने साथियों के साथ लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इन कार्यक्रमों में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

