राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने गंभीर मंथन
परिवहन आयुक्त ने ली बैठक
रायपुर, 22 सितम्बर 2010

राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से सुगम और सुचारू बनाने के लिए कल शाम यहां मंत्रालय में प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एन.के.असवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में यातायात को सुगम बनाने की विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। चिन्हित स्थलों पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों और मार्ग विभाजकों को विकसित करने, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। परिवहन आयुक्त ने वाहन चालकों के लाईसेंसों की जांच करने तथा निषिद्ध स्थलों पर वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ लगातार मुहिम जारी रखने के निर्देश दिए। आटो चालकों की पहचान के लिए वर्दी की अनिवार्यता और आटो में मीटर लगाने संबंधी भी चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री बी.एस. मरावी, कलेक्टर डॉ.रोहित यादव, पुलिस अधीक्षक श्री दीपांशु काबरा, नगर निगम आयुक्त श्री ओ.पी. चैधरी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

