परिवहन विभाग में सहायक वर्ग तीन भर्ती के लिए 17 मई को कौशल परीक्षा
रायपुर 19 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग में सहायक वर्ग तीन की सीधी भर्ती के लिए 17 मई 2011 को कौशल परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा सवेरे आठ बजे से शुरू होगी। कौशल परीक्षा के लिए 196 पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जा चुका है। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इसके बाद भी यदि किसी उम्मीदवार को कौषल परीक्षा के लिए सूचना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे 16 मई 2011 को यहां पण्डरी स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर इसकी द्वितीय प्रति हासिल कर सकते हैं। परिवहन आयुक्त ने कहा है कि निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में कौषल परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

