लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार परिवहन मुख्यमंत्री ने किया नया रायपुर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया नया रायपुर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

What
When Nov 23, 2011
from 02:15 PM to 02:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सभी कार्य समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश

नया रायपुर के ग्रामीणों को भी मिलेगी शहरी सुविधाएं

    रायपुर 23 नवम्बर 2011

3791-1-23.11.11

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां नया रायपुर विकास परियोजना क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह ने निर्माणाधीन मंत्रालय भवन और विभागाध्यक्ष भवन के निर्माण कार्यों को भी देखा। उन्होंने भवनों की आन्तरिक सजावट और उनमें जरूरी सुविधाओं के लिए चल रहे कार्यों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मंत्रालय भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 3791-2-23.11.11लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के सामने बैठक में नया रायपुर विकास प्राधिकरण की ओर से दिए गए प्रस्तुतिकरण में कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गयी। डॉ. रमन सिंह ने नया रायपुर परियोजना क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के लिए शहर स्तर की हर प्रकार की बुनियादी सुविधा तेजी से विकसित करने के निर्देश दिए। प्रस्तुतिकरण में अधिकारियों ने यह भी बताया कि नया रायपुर को एक हरित और पर्यावरण हितैषी शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, प्रमुख सचिव आवास  एवं पर्यावरण श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अमन कुमार सिंह और नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.एस. बजाज सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने वहां नया रायपुर के प्रोजेक्ट मॉडल को भी देखा।
    डॉ. रमन सिंह के समक्ष प्रस्तुतिकरण में अधिकारियों ने बताया कि वहां विभिन्न प्रजातियों के लगभग 24 लाख 94 पौधे लगाने का लक्ष्य है। अब तक करीब सवा तीन लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से सड़कों के किनारे 44 किलोमीटर में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। रायपुर 3791-3-23.11.11जंक्शन से नया रायपुर तक रेल्वे लाईन के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2010-11 के बजट में 66 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। वहां मुख्य स्टेशन सहित तीन अन्य रेल्वे स्टेशनों का निर्माण नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। रेल्वे के अधिकारियों ने एलाइनमेंट फाईनल कर दिया है। भारतीय विमानन प्राधिकरण से अनापत्ति प्राप्त की जा रही है। रेल मंत्रालय द्वारा इस रेल लाईन के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि मंत्रालय भवन के निर्माण से संबंधित सभी कार्य लगभग 92 प्रतिशतपूर्ण हो चुके हैं। इनमें से सिविल कार्य 95 प्रतिशत, आर्किटेक्चरल कार्य 95 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल एल.व्ही. एवं एच. व्ही. ए.सी. कार्य 95 प्रतिशत और प्लम्बिंग एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिए गए हैं। मंत्रालय भवन का निर्माण लगभग 62 हजार 320 वर्गमीटर के क्षेत्र में किया जा रहा है। इसका निर्माण 28 दिसम्बर 2007 को शुरू किया गया था। इसके तीसरे चरण के कार्य को छोड़कर निर्माण कार्यों की पूर्णता की संभावित तारीख 31 दिसम्बर 2011 और तीसरे चरण के कार्यो पूर्णता की संभावित तारीख 28 फरवरी 2012 निर्धारित की गयी है। विभागाध्यक्ष भवन का निर्माण 66 हजार 315 वर्गमीटर में किया जा रहा है। इसका निर्माण 30 मार्च 2009 से शुरू हुआ है। इसे पूर्ण करने के लिए संभावित समय-सीमा 30 जून 2012 निर्धारित की गयी है। विभागध्यक्ष भवन में राज्य शासन के सभी प्रमुख विभागों के राज्य स्तरीय कार्यालय होंगे। इस भवन के निर्माण में सिविल कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि आर्किटेक्चरल कार्य 60 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल एल.व्ही. एवं एच. व्ही. ए.सी. कार्य 60 प्रतिशत और प्लम्बिंग एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित कार्य 40 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिए गए हैं। इस प्रकार विभागाध्यक्ष भवन के 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। विभागाध्यक्ष भवन में 44 विभागाध्यक्षों के राज्य स्तरीय कार्यालय 3791-4-23.11.11स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनमें नियंत्रक नाप-तौल, मुख्य तकनीकी परीक्षक (सर्तकता), संचालक लोक अभियोजन, आयुक्त श्रम विभाग, रजिस्ट्रार फर्म्स एण्ड सोसायटीज, संचालक स्थाानीय निधि एवं अंकेक्षण, रोजगार एवं प्रशिक्षण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, भौमिकी एवं खनिकर्म, आयुष, महिला एवं बाल विकास, संचालक कृषि, पशुधन विकास, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, चिकित्सा शिक्षा, जनसम्पर्क, उद्यानिकी, मत्स्योद्योग, नगरीय प्रशासन और विकास, लोकशिक्षण्ा, नगर तथा ग्राम निवेश, कोष एवं लेखा, खेल एवं युवा कल्याण, ग्रामोद्योग (हाथ करघा एवं रेशम), तकनीकी शिक्षा, सैनिक कल्याण बोर्ड, आयुक्त आदिवासी विकास, आयुक्त लोक परिवहन, आयुक्त भू-अभिलेख, आयुक्त उच्च शिक्षा, संचालक सम्पदा, संचालक विमानन, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अधीक्षक स्टेट गैरेज, मुख्य विद्युत निरीक्षक आदि से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यालयों की स्थापनों का प्रस्ताव है। अन्य सरकारी कार्यालय भवनों की निर्माण परियोजनाओं के बारे प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि पुलिस मुख्यालय भवन जल संसाधन और वन मुख्यालय भवन, पर्यावास भवन, विभिन्न आयोगों के लिए संयुक्त भवन, विकास आयुक्त तथा पंचायत एवं ग्रामीण, वाणिज्यिक-कर, महानिरीक्षक पंजीयन, जेल, तथा होमगार्ड सहित लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य विभाग के भवनों के निर्माण के लिए भी कार्रवाई प्रगति पर है।
    अधिकारियों ने बताया कि रायपुर और नया रायपुर 3791-5-23.11.11के बीच अंतरिम बस सेवा नगर निगम रायपुर के सहयोग से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही नया रायपुर में बस रेपिड ट्रांसपोर्ट प्रणाली का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए विश्व बैंक के साथ अनुबंध किया गया है। नगर निगम द्वारा मार्च 2012 तक बसों की आपूर्ति की संभावना है। निजी बस ऑपरेटरों को भी वहां बस चलाने की अनुमति दी जाएगी। प्रस्तुतिकरण में नया रायपुर की विद्युत, पेयजल और आवास व्यवस्था, सिवरेज प्रणाली आदि की प्रगति की भी जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि वहां छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 833 स्वतंत्र मकान और एक हजार 832 फ्लैटस का निर्माण किया जा रहा है। गरीबों के लिए बी.एस.यू.पी. योजना के तहत 28 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से उपरवारा, खपरी, नवागांव (खपरी), झांझ, तूता, कयाबांधा, कोटराभाटा, चीचा, रिको और छतौना में 888 मकानों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छतौना में प्रस्तावित मकानों के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां के लोगों के लिए नवागांव में मकान बनाए जा रहे हैं।

क्रमांक-3791/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031