लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार परिवहन परिवहन से दस महीनों में 285 करोड़ रूपए का राजस्व परिवहन आयुक्त श्री असवाल ने ली समीक्षा बैठक

परिवहन से दस महीनों में 285 करोड़ रूपए का राजस्व परिवहन आयुक्त श्री असवाल ने ली समीक्षा बैठक

What
When Feb 25, 2010
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 25 फरवरी 2010

   राज्य शासन को चालू वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2009 से 31 जनवरी 2010 तक परिवहन विभाग से 285 करोड़ 36 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह वित्तीय वर्ष 2008-09 में इसी अवधि में प्राप्त राजस्व की तुलना में चौदह प्रतिशत अधिक है। अकेले जनवरी माह में परिवहन विभाग को विभिन्न शुल्क से 34 करोड़ 95 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जानकारी आज यहां प्रमुख सचिव और आयुक्त परिवहन श्री एन.के. असवाल की अध्यक्षता में आयोजित परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में श्री असवाल ने सभी परिवहन अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के निर्देश दिए।
    श्री असवाल ने बैठक में अधिकारियों को बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित आडिट कंडिकाओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्यालयों में दो माह से अधिक समय तक निष्प्रयोजन में रखे गए वाहनों और जमा परमिट के विरूध्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने जमा परमिटों के विरूध्द तत्काल अस्थाई परमिट जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री असवाल ने सभी परिवहन कार्यालयों में अग्नि शमन यंत्र लगाने और कार्यालयों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने अभिलेखों के विनिष्टीकरण की कार्यवाही भी की जाए। बैठक में राजस्व वसूली की स्थिति के अलावा ऑडिट कंडिकाओं का निराकरण, निष्प्रयोजन में रखे गए वाहनों, जमा परमिट, न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति, लंबित शिकायतों, माल वाहनों एवं ओव्हरलोड यात्री वाहनों के विरूध्द की गई कार्रवाई और वाहनों के अवैध संचालन के लिए परिवहन कार्यालयों द्वारा की जा रही कार्यवाही की स्थिति की समीक्षा की गई।
    बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री संजय पिल्ले, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री संजय सिंह, सहायक आयुक्त श्री बी.एल.धु्रव सहित सभी परिवहन कार्यालयों के परिवहन अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 4171/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031