लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार परिवहन छत्तीसगढ़ में 426 करोड़ रुपए परिवहन राजस्व वसूली का कीर्तिमान

छत्तीसगढ़ में 426 करोड़ रुपए परिवहन राजस्व वसूली का कीर्तिमान

What
When Apr 25, 2011
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 पिछले वित्तीय वर्ष से 75 करोड़ रुपए अधिक वसूल

परिवहन आयुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने का आव्हान किया

रायपुर 25 अप्रैल, 2011

      छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2010-11 में 426 करोड़ 74 लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया है, जो कि राज्य गठन के उपरांत विगत दस वर्षों में अर्जित परिवहन राजस्व वसूली का नया कीर्तिमान है। यह पिछले वित्तीय वर्ष में अर्जित परिवहन राजस्व 351 करोड़ 86 लाख रुपए से 75 करोड़ रुपए अधिक है। इसके पूर्व वर्ष 2006-07 में वर्ष 2005-06 की तुलना में 49 करोड़ रूपए अधिक परिवहन राजस्व वसूल किया गया था। परिवहन आयुक्त श्री एन.के.असवाल ने सभी जिला परिवहन अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित राजस्व की वसूली के लिए पुरजोर प्रयास करने का आव्हान किया है।
       परिवहन आयुक्त श्री असवाल ने विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए जिला परिवहन अधिकारियों से कहा कि जिन यात्री और माल वाहनों के विरूध्द कर बकाया है, उनके परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं किया जाए। उन्होंने प्रदेष के भीतर  अवैध रूप से संचालित वाहनों, ओवरलोड मालयानों एवं यात्री बसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देष दिए। उन्होंने लंबित आडिट कंडिकाओं का निराकरण और रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही जल्द करने को कहा। उन्होंने लंबित योजनाआें को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।  बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री बी. एस. मरावी सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक -429/संजय

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031