परिवहन विभाग में सहायक ग्रेड-3 की सीधी भर्ती
कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी
रायपुर, 08 मार्च 2011
राज्य शासन के परिवहन विभाग में सहायक ग्रेड-3 की सीधी भर्ती के अंतर्गत कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी कर दी गयी है। यह संशोधित सूची परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर के सूचना पटल पर आवेदकों के अवलोकन के लिए चस्पा कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक ग्रेड-3 के 72 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की वर्गवार सूची कार्यालय में चस्पा कर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गयी थीं। दावे और आपत्तियां प्राप्त होने के पश्चात सूची का दोबारा परीक्षण कर संशोधित सूची जारी की गयी है।

