छत्तीसगढ़ में आदिवासी शोध केन्द्र की स्थापना होगी
रायपुर 01 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों की संस्कृति, कला एवं बोलियों की गहन अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए आदिवासी शोध केन्द्र की स्थापना की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए नये वित्तीय वर्ष 2010-11 की बजट में 99 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ का आदिवासी समुदाय भले ही आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पीछे है लेकिन इनकी संस्कृति, संगीत, शिल्पकला एवं लोकगीत अधिक समृध्द है। संचार, यातायात और बाहरी सम्पर्क में आने से आदिवासियों बोलियां धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इनकी संस्कृति, कला एवं बोली को संरक्षित और संवधित करने के लिए तथा इन पर शोध करने के लिए आदिवासी शोध केन्द्र की स्थापना की जा रही है।

क्रमांक-013/सी.एल.