जवाहर आदिम जाति उत्कर्ष योजना के तहत चयन परीक्षा 19 जून को
रायपुर 16 जून 2011
राज्य शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित जवाहर आदिम जाति उत्कर्ष योजना के तहत चयन परीक्षा 19 जून 2011 को पूर्वान्ह 11 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की गई है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चयन परीक्षा रायपुर जिला मुख्यालय के अनुसूचित जाति कन्या आश्रम शाला रायपुरा में आयोजित की गई है। प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। विद्यार्थियों को कक्षा पांचवी परीक्षा में ए-1 एवं ए-2 ग्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन छात्रों ने कक्षा पांचवी की परीक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत स्तर की शालाओं में पूर्ण की हो वही छात्र चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थी के पालक को आय करदाता की श्रेणी में नहीं होना चाहिए। चयन परीक्षा के लिए पालकों की सहमति भी आवश्यक है।

