सरस्वती सायकल योजना के लिए 12.93 करोड़ का प्रावधान
रायपुर, 08 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में सरस्वती सायकल प्रदाय योजना के तहत वर्ष 2011-12 में 12 करोड़ 13 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की छात्राओं और विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग के गरीब बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल प्रदान किया जाता है। सरस्वती सायकल प्रदाय योजना से प्रतिवर्ष 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरस्वती सायकल प्रदाय योजना हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने तथा आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2004-05 से प्रारंभ की गयी है।

