नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए गनियारी में आवासीय शेड निर्माण के लिए पन्द्रह लाख रूपए मंजूर
रायपुर 09 जुलाई 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम गनियारी में नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए शेड निर्माण के लिए पन्द्रह लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस राशि से अनुसूचित जाति एवं जनजाति की बालिकाओं को निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शेड का निर्माण कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति और जनजातियों के कल्याण के लिए कई प्रभावशाली योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2009-10 से इन वर्गों के छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराने के लिए निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 125 अनुसूचित जाति तथा 175 अनुसूचित जनजाति की छात्र-छात्राओं को नर्सिंग प्रशिक्षण की सुविधा दिलाने का लक्ष्य है। वर्तमान में 217 छात्र-छात्राएं नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

क्रमांक-1662/सी.एल