श्री केदार कश्यप का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 09 जुलाई 2010
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप 10 जुलाई को सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले का दौरा करेंगे और वहां विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। श्री कश्यप 10 जुलाई को प्रातः रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर के ग्राम तारा पहुंचेंगे, जहां पर पचास सीटों की क्षमता वाली नव-निर्मित कन्या आश्रम-शाला भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री कश्यप यहां पर वृक्षारोपण करेंगे और शाला प्रवेश उत्सव में भी शामिल होंगे। श्री कश्यप ग्राम तारा से शाम को उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम डांड़गांव पहुंचेंगे जहां पर नव-निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री कश्यप यहां पर भी शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री केदार कश्यप 11 जुलाई को अम्बिकापुर स्थित विश्राम गृह में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के सदस्यों से भेंट करेंगे और ग्राम ओडगी के लिये रवाना हो जाएंगे। वे ओडगी में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होंगे और वहां के कन्या आश्रम छात्रावास का अवलोकन करने के बाद अम्बिकापुर के लिये रवाना हो जायेंगे। श्री कश्यप अम्बिकापुर में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेने के बाद रायपुर लौट आएंगे।

