आश्रम-छात्रावासों के विद्यार्थियों को अब मिलेगी प्रतिमाह 650 रूपए शिष्यवृत्ति
इस वर्ष 15 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान
छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक छात्रावास एवं आश्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों सहित राज्य में मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाओं के आश्रम-स्कूलों और छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मासिक शिष्यवृत्ति की राशि साढ़े चार सौ रूपए से बढ़ाकर साढ़े छह रूपए कर दी गयी है। बढ़ी हुई दर से शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वर्ष 2008-09 से 450 रूपए शिष्यवृत्ति प्रतिमाह की दर से दिया जा रहा था, जिसे वर्ष 2011-12 में बढ़ाकर 650 रूपए प्रतिमाह कर दिया गया है।

