मांझी चालकियों के ठहरने बनेगा सर्वसुविधायुक्त भवन
श्री केदार कश्यप ने स्वीकृति प्रदान की
रायपुर 07 सितम्बर 2010
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी श्री केदार कश्यप ने बस्तर दशहरे को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर के तहसील कार्यालय के पीछे स्थित मांझी चालकियों के ठहरने के जर्जर हो चुके भवन के स्थान पर दो मंजिला सर्वसुविधायुक्त नये भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के पांचों जिलों से बड़ी संख्या में मांझी, चालकी जगदलपुर पहुंचते हैं। ग्रामीण देवी देवताओं के साथ आने वाले इन मांझी, चालकियों के रूकने के इस स्थान पर दो मंजिला सर्वसुविधायुक्त भवन बनाया जाएगा। दशहरे के पश्चात दो मंजिला भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मांझी, चालकियों के ठहरने के लिए बनाये जाने वाले दो मंजिला सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने भवन के वर्तमान स्थिति को देखते हुए कहा कि इस वर्ष मांझी, चालकियों के ठहरने के लायक उक्त स्थल में जरूरी मरम्मत कार्य कर लें, ताकि मांझी, चालकियों को तकलीफ न हो।

