अनुसूचित जाति बालक आश्रम भवनों के लिए 1.60 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 18 अप्रैल, 2011
राज्य शासन द्वारा बाबू जगजीवन राम योजना के तहत छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा और कबीरधाम जिले में तीन अनुसूचित जाति बालक आश्रम भवन के लिए एक करोड़ 60 लाख 71 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। स्वीकृत राशि में से जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम परसाडीह बालक आश्रम और तुसार बालक आश्रम प्रत्येक के लिए 53 लाख 57 हजार रूपए और कबीरधाम जिले के ग्राम कुम्ही बालक आश्रम के लिए 53 लाख 57 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।

