शेड निर्माण के लिए चालीस लाख रूपए मंजूर
रायपुर 14 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के चार हाई स्कूलों में शेड निर्माण के लिए चालीस लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक शेड के लिए दस-दस लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। स्वीकृति आदेश मंत्रालय के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिन हाई स्कूलों में शेड निर्माण किया जाना है, उनमें जिले के विकासखण्ड ओड़गी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजिम और चेन्द्रा तथा विकासखण्ड भैयाथान के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका और चन्द्रमेढ़ा शामिल है।

