लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आदिम जाति कल्याण छत्तीसगढ़ के गोदना कलाकारों ने किया देषी-विदेषी खरीदारों को आकर्षित

छत्तीसगढ़ के गोदना कलाकारों ने किया देषी-विदेषी खरीदारों को आकर्षित

What
When Nov 23, 2011
from 08:10 PM to 08:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के मंडप में अनूठी लोक कला को देखने उमड़ी भीड

रायपुर 23 नवम्बर 2011

   भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिला हस्तषिल्प कलाकारों द्वारा कपड़ों पर की जाने वाली गोदना कला ने वहां आने वाले देषी-विदेषी खरीदारों को आकर्षित किया है। प्रगति मैदान के हॉल क्रमांक-2 में लगे छत्तीसगढ़ के मंडप में एक कोने के स्टाल में पूरी तन्मयता के साथ कपड़ों पर गोदना कला का काम करती सरगुजा के जमगाला गांव से आयी महिला शिल्पियों का काम देखते ही बनता है।
    परम्परागत रूप से आदिवासी क्षेत्रों में अपने षरीर पर गोदना बनाने की कला प्रचलित है। 3799-231111इन आदिवासी कलाकारों ने अब इस कला को विकसित कर कपड़ो पर उकेरना प्रारम्भ कर दिया है। प्रकृति के विभिन्न रूप, जंगल के पेड़ पौधे, पक्षी, आदिवासी नृत्य और अन्य कई विषेषताओं को समेटे यह गोदना कला साड़ियों, सलवार सूट तथा षाल की सुन्दरता में कई गुना बढ़ा देती है। सरगुजा से आई रामकली पावले बताती है कि यह परम्परा उनके परिवार में वर्षो से चली आ रही है, उनकी मॉ षरीर पर गोदना बनाती थी, उन्होंने इसमें सुधार कर इसे कपड़े पर बनाना प्रारम्भ किया और धीरे-धीरे इसे नयी कला का रूप मिल गया। उन्होंने बताया कि गोदना बनाने के लिए रंगों का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है, वे जंगलों से इकट्ठा किये गये रंग बिरंगे फूलों और पत्तियों से मिला कर ये प्राकृतिक रंग बनाती है। रामकली की सहयोगी कलाकार सुनीता पावले बताती है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग उनकी कला को इतना पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक लगभग 40 हजार रूपए की सामग्री बेची है। वे स्थल पर ही लोगो द्वारा लाये गये मनपसंद के कपड़ों पर गोदना बना रही है।
इन कलाकारों से गोदना बनवा रही गुड़गांव से आयी ऋतु अग्रवाल ने बताया कि उन्हें यह कला बहुत पसंद आयी और उन्होंने षाल पर 800 रूपये में एक आकर्षक गोदना कला बनवायी है।

क्रमांक-3799/यू.एम.
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031