आदिवासी बच्चों के नि:शुल्क कोचिंग हेतु नवीन पदों का सृजन
रायपुर, 03 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय में संचालित अनुदान प्राप्त अशासकीय संस्था रामकृष्ण मिशन आश्रम में गैर माड़िया आदिवासी बच्चों के नि:शुल्क कोचिंग हेतु पांच नवीन पदों का सृजन किया गया है। नि:शुल्क कोचिंग का लाभ आश्रम के आस-पास के ग्रामों के आदिवासी बच्चों को मिलेगा। जिन नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उनमें एक कम्प्यूटर आपरेटर, एक सहायक ग्रेड-3, एक चौकीदार और दो भृत्य के पद शामिल है।
क्रमांक-39/सी.एल.

