लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आदिम जाति कल्याण प्रदेश की 42 हजार बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल

प्रदेश की 42 हजार बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल

What
When Feb 06, 2010
from 07:25 PM to 07:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने की योजनाओं की समीक्षा

रायपुर, 6 फरवरी 2010

सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत चालू शिक्षा सत्र में छत्तीसगढ़ में 41 हजार 787 स्कूली बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल दी जाएगी। सायकलों का वितरण चालू फरवरी माह से शुरू किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के शासकीय शालाओं में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जातियों और जनजातियों की समस्त बालिकाओं तथा अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की गरीब बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल दिया जाता है। सायकल खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा खरीदी दरों का अनुबंध भी कर लिया गया है। आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां संचालनालय में आयोजित शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।    

3923-060210


     अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि महिला सायकल खरीदने के लिए प्रति नग दो हजार 393 रूपये तथा पुरूष सायकल खरीदने के लिए दो हजार 372 रूपये खरीदी दर निर्धारित किया गया है। मंत्री श्री कश्यप ने जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में क्रय समिति का गठन कर इसके माध्यम से जिला स्तर पर सायकल खरीदने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता की सायकलें विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जाये। इस महीने के अंत तक तमाम प्रक्रियाओं का पालन करते हुए बालिकाओं को सायकल वितरित कराना सुनिश्चित किया जाये। सायकल के चयन में विद्यार्थियों और उनके पालकों की इच्छाओं को ध्यान में रखा जाये।
    आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री कश्यप ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। आश्रम शालाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम दस-दस आश्रमों को आदर्श स्वरूप दिया जाये। ये आश्रम उत्तर बस्तर (कांकेर ) जिले के सिंगारभाट बालिका आश्रम की तर्ज पर विकसित किये जायें। उल्लेखनीय है कि सिंगारभाट आश्रम की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक माहौल को केन्द्रीय आदिम जाति कल्याण मंत्रालय से प्रशंसा मिली है। मंत्री ने अधूरे निर्माण कार्यों को अगले डेढ़ महीने में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में संसदीय सचिव श्री महेश गागड़ा, विभागीय सचिव श्री आर.पी. मण्डल सहित आयुक्त श्री मंशाराम ठाकुर और जिलों से आये सहायक आयुक्त भी उपस्थित थे।

क्रमांक 3923/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031