नक्सल पीड़ित चार विकासखंडो में बनेंगे एक दर्जन छात्रावास भवन
राज्य शासन द्वारा 8.15 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर 02 दिसम्बर 2011
छत्तीसगढ़
के राजनांदगांव जिले के चार नक्सल पीड़ित विकासखंडों में अनुसूचित जनजाति
वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक दर्जन छात्रावास भवनों का निर्माण किया
जाएगा। राज्य शासन द्वारा इन छात्रास भवनों के निर्माण के लिए आठ करोड़ 15
लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह स्वीकृति
योजना आयोग से वर्ष 2009-10 में प्राप्त अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के तहत
छत्तीसगढ़ को मिली राशि में से मंजूर की गई है। स्वीकृति आदेश यहां मंत्रालय
से आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इस राशि के जिले के विकासखंड डोंगरगढ़ में तीन, विकासखंड मानपुर में पांच,
विकासखंड मोहला में तीन और विकासखंड चौकी में एक छात्रावास भवन का निर्माण
किया जाएगा। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने
इन सभी छात्रावास भवनों को समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के
निर्देश दिए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि स्वीकृत
राशि से जिले के विकासखंड चौकी के प्री-मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास
कोरचाटोला भवन निर्माण के लिए 69 लाख तीन हजार रूपए, विकासखंड मोहला,
प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास वासडी के लिए 69 लाख तीन हजार रूपए,
प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मोहला के लिए 92 लाख 52 हजार रूपए,
प्री-मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मोहला के लिए 92 लाख 52 हजार रूपए की
स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिले के विकासखंड मानपुर के
प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास टोहे, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक
छात्रावास सरखेड़ा, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास दिघवाड़ी,
प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बसेली, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक
छात्रावास कोसमी, विकासखंड डोंगरगढ़ के प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास
चारभांठा, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, कोठीटोला और प्री-मेट्रिक
आदिवासी कन्या छात्रावास कोठीटोला के लिए भवन निर्माण्ा की स्वीकृति दी गई
है। इनमें से प्रत्येक भवन के लिए 69 लाख 03 हजार हजार रूपए की स्वीकृति
प्रदान की गयी र्है।
क्रमांक- 3941/सी.एल

