मिडिल स्कूलों का हाईस्कूलों में उन्नयन प्राचार्य सहित सत्तर पदों की स्वीकृति
रायपुर 29 नवम्बर 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पांच पूर्व माध्यमिक शालाओं का उन्नयन हाईस्कूल के रूप में किया गया है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित इन हाई स्कूलों के लिए प्राचार्य, व्याख्याता, सहायक शिक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड- दो, तीन, भृत्य और चौकीदार के 70 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। नये सृजित पदों के लिए वेतन, भत्ते आदि के लिए 15 लाख रूपए मंजूर किये गये है। स्वीकृति आदेश मंत्रालय के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिये गये है, जिन स्कूलों को हाईस्कूलों में उन्नयन किया गया हैं, उनमें विकासखण्ड भैयाथान के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक शाला राई, जूनापारा और पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुर और विकासखण्ड ओड़गी के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक शाला महुली, पूर्व माध्यमिक शाला रैसरा और पूर्व माध्यमिक कन्या शाला बिहारपुर शामिल हैं।
क्रमांक-3956/सी.एल.

