श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 12 दिसंबर 2011

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप से आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री चन्द्राकर ने आयोग में सदस्य मनोनयन पर आभार प्रकट किया। सौजन्य भेंट के दौरान श्री गोपाल सिन्हा, श्री गेंदलाल साव, श्री संतोष सोनी, श्री दिनेश देवांगन, श्री शिवेन्द्र परिहार उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान श्री चन्द्राकर ने राज्य के पिछड़े वर्ग के उत्थान संबंधी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में श्री केदार कश्यप को विस्तृत जानकारी दी।
क्रमांक 4101/सी.एल.

