लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आदिम जाति कल्याण हमारे लोक कलाकार किसी से भी कम नहीं - श्री केदार कश्यप

हमारे लोक कलाकार किसी से भी कम नहीं - श्री केदार कश्यप

What
When Feb 24, 2010
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोककला महोत्सव सम्पन्न

·    एक लाख रूपए प्रथम पुरस्कार जय सतनाम बालिका पंथी पार्टी दुर्ग को

·    द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रूपए सूर्योदय पंथी पार्टी गाड़ा मोर जांजगीर को

·    तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपए उपकार पंथी नृत्य दल कुटेसर रायपुर को

 

रायपुर 24 फरवरी 2010

आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज यहां टिकरापारा स्थित गोड़वाना समाज के भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय गुरू घासीदास 4160-240210लोककला महोत्सव के समापन समारोह में विजेता पंथी दलों को पुरस्कार प्रदान कर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री कश्यप ने महोत्सव में जूरी द्वारा चयनित जय सतनाम बालिका पंथी पार्टी दुर्ग को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए, सूर्योदय पंथी पार्टी ग्राम-गाड़ामोर (जिला-जांजगीर-चाम्पा) को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 75 हजार रूपए और उपकार पंथी नृत्य दल ग्राम -कुटेसर (जिला-रायपुर) को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार की सम्मान राशि सहित प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री कश्यप ने महोत्सव में शामिल शेष सभी 21 पंथी दलों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्रों के साथ पांच-पांच हजार रूपए की सम्मान राशि के चेक प्रदान किए। समारोह की अध्यक्षता राजमहंत श्री सत्यनारायण सोनवानी ने की।
मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह में श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पंथी कलाकारों सहित राज्य के सभी लोक-कलाकारों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और लोक कला की कीर्ति को दूर देशों तक पहुंचा सकते हैं। सहज-सरल स्वभाव के हमारे मेहनतकश लोक कलाकार अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति में किसी से भी कम नहीं हैं। उन्होंने कलाकारों का आव्हान किया कि वे अपने अच्छे प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाएं। श्री कश्यप ने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए गुरू घासीदास के बताये सिध्दांत आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। श्री कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं।  
उल्लेखनीय है कि गुरू घासीदास लोककला महोत्सव में राज्य के तेरह जिलों से 24 पंथी दलों के 625 कलाकारों ने भाग लिया। ये सभी पंथी दल जिले के प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए थे। सभी पंथी दलों ने महोत्सव में अपनी आकर्षक और रोमांचक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। महोत्सव के समापन अवसर पर राज्य भर से आए अतिथि राजमहंतों ने भी पंथी नृत्य किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

क्रमांक 4160/सी.एल.

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031