विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास हेतु इस वर्ष 15 करोड़ रूपए का प्रावधान
रायपुर, 25 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच विशेष पिडड़ी जनजातियों- पहाड़ी कोरवा, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया एवं बिरहोर के विकास के लिए वर्ष 2011-12 के बजट में पन्द्रह करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए भारत सरकार को 82 करोड़ रूपए की पंचवर्षीय कार्य योजना प्रेषित की गयी है। प्रस्ताव के विरूध्द 23 करोड़ 79 लाख 76 हजार रूपए प्राप्त हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विशेष पिछड़ी जनजातियों के 24 हजार 600 परिवार निवास करते हैं। प्रदेश में इन जनजातियों की आबादी एक लाख 14 हजार के करीब है।

