आदिम जाति-अनुसूचित जाति के स्कूली बच्चों को अब मिलेगी नीले रंग की कमीज
रायपुर 16 मार्च 2010
राज्य शासन के आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इन वर्गों से संबंधित स्कूली बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क दिए जाने वाले गणवेश में सफेद रंग की कमीज के स्थान पर उन्हें आसमानी नीले रंग की कमीज दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियाें ने आज यहां बताया कि गणवेश में बालकों के पेंट और बालिकाओं की स्कर्ट का रंग पूर्ववत नीला रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर विभाग ने बच्चों की शर्ट का रंग सफेद के स्थान पर आसमानी नीला रखने का आदेश जारी किया है।
क्रमांक 4412/सी.एल

