आदिवासी बच्चों की नि:शुल्क कोचिंग के लिए चार नवीन पदों का सृजन
रायपुर, 04 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में संचालित स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल काम्पलेक्स में निकटवर्तीय गांव के गैर माडिया आदिवासी बच्चों के नि:शुल्क कोचिंग संस्था हेतु चार नए पदों का सृजन किया गया है। इन पदों में कम्प्यूटर आपरेटर, सहायक ग्रेड तीन सहित चौकीदार और भृत्य के एक-एक पद शामिल हैं। कम्प्यूटर आपरेटर और सहायक ग्रेड-3 प्रत्येक को चार हजार रूपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। चौकीदार और भृत्य प्रत्येक को तीन हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। नए पद सृजन संबंधी आदेश यहां मंत्रालय से आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-6429/सी.एल.

